उत्तराखंड
होली से पहले 42 लोगो के चेहरे पर खिली मुस्कान,खोए मोबाईल मिले वापस
कोटद्वार– होली के त्यौहार से पहले पुलिस ने 42 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। जिन लोगों के मोबाइल फोन खो गए थे या चोरी हो गए थे, पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उन सभी फोन को बरामद किया और आज उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया।

कई दिनों से अपने जरूरी डेटा, फोटो और संपर्क नंबरों को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं रहा। पुलिस की साइबर सेल और संबंधित थानों की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और लगातार प्रयासों के जरिए इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
