Connect with us

Uncategorized

स्टेशन रोड पुलिस चौकी के सामने गिरासू भवन का मलवा सड़क पर गिरा,बाल बाल बची महिला,आयुक्त ने भेजा नोटिस

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार के आज स्टेशन रोड पर पुलिस चौकी के सामने एक बिल्डिंग गिर गई, इस गिरासूं बिल्डिंग को प्रशासन द्वारा पिछले काफी समय से लगातार नोटिस भेजे जा रहे थे जिसके बाद भी बिल्डिंग मालिक और किरायेदार नोटिस को अनदेखा करते रहते हैं।

बिल्डिंग में एक होटल और दुकान चले रहे है जिसमे होटल का हिस्सा बाहर से पूरी तरह टूट कर सड़क पर आ गिरा और इस दौरान दो मोटर साइकिल मलबे में दब गई, आसपास के लोगो ने बताया की स्टेशन रोड, बस और टैक्सी स्टैंड होने के कारण अक्सर यहा भीड़ रहती है, आसपास के लोगो ने बताया की बिल्डिंग के नीचे खड़ी एक महिला बाल बाल बच गई,

लेकिन दो मोटर साइकिल मलबे में दब गई।प्रशासन द्वारा नगर में कई गिरासू बिल्डिंग को नोटिस भेजा गया है लेकिन बिल्डिंग मालिक लापरवाह बने हुए है। वही नगर आयुक्त ने बताया की दोबारा से उनको नोटिस भेज दिया गया है नोटिस पर भवन स्वामी नहीं आते हैं तो नगर निगम स्वयं गिरासू भवन को गिरा देगा और उसमें जो भी खर्चा आएगा वह भवन स्वामी को देना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized