Connect with us

Uncategorized

दुगड्डा में खोह नदी में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 10 लोगों के खिलाफ की कार्यवाही

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार के दुगड्डा चौकी इंचार्ज सूरत शर्मा ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत 10 व्यक्तियों के खिलाफ की कार्यवाही की ओर साथ ही मर्यादा में रहने की हिदायत भी दी।गाड़ी पर किसी युवा संगठन का स्टीकर भी लगा हुआ है।


उत्तराखंड देवभूमि में धार्मिक स्थलों की मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने वालो को नही बख्शा जाएगा।पुलिस के द्वारा ऐसे लोगों पर जो नदियों में बैठकर शराब व तामसिक भोजन का सेवन करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।खोह नदी के किनारे नशे का सेवन कर हुड़दंग करने वाले 10 व्यक्तियों के खिलाफ उत्तराखण्ड़ पुलिस अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही करते हुए सभी को मर्यादा में रहने की हिदायत दी गयी।जनपद में ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

More in Uncategorized

Trending News