Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

गाड़ीघाट चौराहे पर 2 साल से पीने के पानी की लाईन लीकेज,जिलाधिकारी के आदेशों की जलसंस्थान कर रहा अवहेलना

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के गाड़ीघाट चौराहे पर कई जगह से पानी की लाइन लगभग 2 साल से लीकेज हो रही है और वहां के लोगों ने विभाग से कई बार शिकायत की।लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और पीने का पानी लगातार सड़कों पर बहता रहता है।वहां के लोगों का कहना है।

अधिकारी भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं और आते जाते देखते भी हैं।उसके बाद बावजूद भी अभी तक पाइप लाइनों को ठीक नहीं किया गया है।उनका कहना है कि लगातार पानी बहने से कई बार दोपहिया वाहन वाले चोटिल हो चुके हैं।जल संस्थान इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।जहां एक और जल जीवन मिशन के तहत जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान जागरूकता कार्यक्रम करवाते रहते हैं। वहीं जल संस्थान उनकी योजनाओं पर पलीता लगा रहा है।

More in Uncategorized

Trending News