Connect with us

Uncategorized

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखी पानी की समस्या

Ad ADVERTISEMENTS Ad


मल्ली गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर ग्रामवासियों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के सम्मुख पेयजल की समस्या रखी।उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जिनके आवास पूर्ण हो चुके हैं उनकी धनराशि समय पर भेजना सुनिश्चित करें।

गांव में टेंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराएं साथ ही गांव के प्राकृतिक स्रोत को भी सरंक्षित रखे। जिलाधिकारी ने कौशल विकास योजना का क्या क्या लाभ हैं जानकारी दी और योजना का लाभ उठाने को भी कहा।

इस अवसर पर इस अवसर पर पीडी संजीव कुमार राय, खंड विकास अधिकारी विजेंद्र लाल, एवीडियो दिनेश नेगी, डीपीओ मनरेगा प्रदीप नेगी, ग्राम प्रधान अनीता देवी सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized