Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

कच्ची शराब माफिया के घर से मिली लगभग 80 लीटर शराब

Ad

कोटद्वार में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है गाड़ी घाट में रहने वाला कच्ची शराब का माफिया है।जिस पर बीच बीच मे कार्यवाही भी होती रहती है लेकिन ऐसा लगता है कच्ची शराब का माफिया करनैल का पुलिस व आबकारी विभाग के साथ चूहे बिल्ली का खेल चलता रहता है।

मुखबिर से मिली सूचना के बाद आबकारी निरीक्षक आनंद सिंह चौहान ने करनैल के घर से लगभग 80 लीटर शराब पकड़ी।आबकारी अधिकारी के मुताबिक मुखबिर ने गाड़ीघाट झूला बस्ती में कच्ची शराब आने की सूचना दी थी उसके बाद करनैल के घर पर कड़ी नजर रखी गई।

घर की तलाशी लेने पर करनैल सिंह नाम के व्यक्ति के यहां से अवैध कच्ची शराब के 212 पाउच बरामद किए।जिसमें आबकारी विभाग ने अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News