Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

अग्निपथ के विरोध में उतरा युवा,पुलिस और युवाओं में हुई हल्की फुल्की झड़प

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-सेना की अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों युवाओं ने आज एनएच 534 जाम कर अपना आक्रोश दिखाया…बड़ी तादाद में तहसील में इकट्ठा हुए युवाओं ने पहले तहसील में प्रदर्शन किया और उसके बाद शहर में जुलूस निकालते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।झंडाचौक पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की ओर केंद्र सरकार को कोसा।इसी बीच पुलिस और युवाओं में हल्की झड़प भी हुई।पुलिस ने युवाओं से हाइवे जाम न करने और घर जाने की अपील भी की।

वहीं इस दौरान युवाओं ने कहा कि वो लंबे समय से सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन सरकार के इस फैसले से उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो चुका है।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News