Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

आत्मनिर्भर बनेगी उत्तराखंड की नारी: लखपति दीदी योजना से अब तक 2.5 लाख महिलाएं हुईं लाभान्वित

Ad

उत्तराखंड सरकार प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ‘नारी शक्ति वन्दन अधिनियम’ को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से राज्य में स्वरोजगार और प्रशिक्षण आधारित योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है।
राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल ने एक विशेष वार्ता के दौरान बताया कि महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना न केवल उनके परिवार बल्कि देश के विकास के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत महिलाएं ही भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी 13 जिलों में जिला उद्योग केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ₹150 प्रतिदिन का भत्ता भी प्रदान किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इससे जुड़ सकें।
इसके साथ ही प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए पंजीकरण और कच्चे माल की उपलब्धता में भी सरकार द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।
वहीं, ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत प्रदेश में अब तक करीब 2 से 2.5 लाख महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनकर समाज की मुख्यधारा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News