Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

“विशेष स्वच्छता अभियान” के तहत एसडीएम,निगम व अन्य संस्थाओं ने गोखले मार्ग में किया सफाई अभियान

Ad

कोटद्वार नगर निगम के द्वारा “स्वच्छ भारत अभियान” के अंतर्गत आज गोखले मार्ग में सफाई अभियान चलाया गया।आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना प्रमुख लक्ष्य है।
अभियान के तहत स्वच्छता सप्ताह कोटद्वार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।नगर निगम की टीमों द्वारा नालियों की सफाई, कूड़ा उठान, सार्वजनिक स्थलों की धुलाई एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी जिम्मेदारी नहीं,बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है ओर सफाई रखने के लिए शपथ दिलाई।उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करें।
उत्तराखंड स्वच्छता मिशन के अंतर्गत चल रहे इस अभियान में स्कूलों, स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News