Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

आस्था से खिलवाड़ करने वाले दो ‘फर्जी बाबा’ गिरफ्तार, ठगी के धंधे का भंडाफोड़

Ad

पौड़ी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों और संदिग्धों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कोटद्वार पुलिस ने धार्मिक आस्था के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 7 अप्रैल को कोटद्वार थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी खुद को बाबा बताकर लोगों को झूठे धार्मिक प्रलोभन देते थे और चमत्कार व उपायों के नाम पर उनसे पैसे ऐंठते थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालक नाथ (35 वर्ष), निवासी नजफगढ़, हरियाणा और विमलनाथ (49 वर्ष), निवासी कोटद्वार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News