Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

पौड़ी

कल्जीखाल की बदलेगी तस्वीर: पुरिया नैथानी स्मारक बनेगा बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन, प्रशासन ने कसी कमर।

Ad

जिलाधिकारी ने कल्जीखाल क्षेत्र में स्थित वीर पुरिया नैथानी स्मारक का निरीक्षण कर इसके विकास और प्रचार-प्रसार को लेकर बड़े निर्देश दिए हैं। घंडियाल में आयोजित तहसील दिवस के दौरान स्थानीय लोगों के आमंत्रण पर पहुंची जिलाधिकारी ने स्मारक और सामुदायिक केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसके समग्र विकास पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया कि वीर पुरिया नैथानी के योगदान को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए स्मारक स्थल पर पट्टिका, साइनेज और सूचना पट्ट लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने स्मारक में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी को और अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाने की बात भी कही, ताकि यहां आने वाले लोग उनके शौर्य और बलिदान को बेहतर तरीके से समझ सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण और विकास बेहद जरूरी है, ताकि नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़ सके। उन्होंने सामुदायिक केंद्र को कौशल विकास, प्रशिक्षण और जनजागरूकता गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने पर भी जोर दिया।
वहीं, संरक्षण समिति के संरक्षक डॉ. सतीश नैथानी ने सुझाव दिया कि क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पर्यटन और अन्य आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

Continue Reading
You may also like...

More in पौड़ी

Trending News