Connect with us

उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल में मिली रहस्यमयी पुरातात्विक सुरंग, पत्थरों को काटकर बनाई गई सीढ़ियां दे रही हैं प्राचीन सभ्यता के संकेत।

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल। जनपद के कोट ब्लॉक क्षेत्र में एक प्राचीन पुरातात्विक सुरंग (गुफा) का पता चला है, जिसे क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह खोज क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, पौड़ी द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान की गई।जानकारी के अनुसार यह सुरंग पौड़ी मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर गढ़खेत क्षेत्र के आगे गींठीछेड़ा झरने के नीचे स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर दुर्गम पैदल मार्ग तय करना पड़ता है।बताया जा रहा है कि गुफा का प्रवेश द्वार खड़ी पहाड़ी पर लगभग 20 मीटर की ऊंचाई पर है, जहां तक पहुंचना जोखिम भरा है। गुफा के भीतर जाने के लिए पत्थरों को काटकर बनाई गई करीब 6 सीढ़ियां मिली हैं, जिससे इसके मानव निर्मित होने की संभावना जताई जा रही है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गुफा का उपयोग प्राचीन समय में सुरक्षा के लिए आश्रय स्थल के रूप में किया जाता रहा होगा, जहां एक समय में 6 से 8 लोग ठहर सकते थे।गुफा के पास करीब 200 मीटर दूरी पर एक अन्य सुरंग का मुहाना भी मिला है। ऐसे में दोनों सुरंगों के आपस में जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत सर्वे के बाद ही हो सकेगी।पुरातत्व विभाग के अनुसार सुरंग के निर्माण काल का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसे प्रागैतिहासिक काल से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल टीम द्वारा आगे की जांच और सर्वे की तैयारी की जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News