Connect with us

उत्तराखंड

पौड़ी पुलिस को मिली कामयाबी साइबर ठगी के आरोपी को लखनऊ से दबोचा,लालच देकर की थी लाखों की ठगी

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में साइबर ठगी के एक मामले में पौड़ी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी लिंक भेजकर एक महिला से करीब ₹1.24 लाख की ठगी की थी।
मामला 6 नवंबर 2025 का है, जब अंजली बूड़ाकोटी नाम की महिला ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, एक अज्ञात नंबर से कॉल कर उसे कम पैसे लगाकर ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच दिया गया। इसके बाद उसे एक लिंक भेजा गया, जिस पर भरोसा कर उसने अलग-अलग खातों में कुल ₹1,24,000 ट्रांसफर कर दिए।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान की।
जांच के दौरान आरोपी संजू पटेल, निवासी लखनऊ की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News