Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

खबर का हुआ असर,फतेहपुर के रिसॉर्टस में हुई चैकिंग,27 में से 12 के पास नहीं हैं लाइसेंस

Ad

लैंसडौन उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में तहसीलदार लैंसडौन व राजस्व विभाग की टीम, पर्यटन विभाग, जिला पंचायतराज और अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा पौड़ी की संयुक्त टीम के द्वारा फतेहपुर लैंसडौन मार्ग पर स्थित होटल / रिसॉर्ट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में कुल 27 होटलों में से 12 होटल/ रिसोर्ट के पास पर्यटन विभाग द्वारा निर्गत लाइसेंस ना होने के कारण संबंधित विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत के कार्मिकों द्वारा कुल 15 होटल/ रिसोर्ट को कूड़ा निस्तारण उचित तरीके से ना किए जाने के कारण चालान की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार के नेतृत्व में विभिन्न होटल/ रिसोर्ट के द्वारा किए गए अतिक्रमण के संबंध में जांच की जा रही है।होटल/ रिसोर्ट के पास प्रदूषण और अग्नि सुरक्षा के संबंध में वैध अनापत्ति पत्र उपलब्ध ना होने के कारण संबंधित विभाग को इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

More in Uncategorized

Trending News

उत्तराखंड

Online baccarat in Wyoming: A guide for 2025

उत्तराखंड