Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

धुमाकोट से आ रही बस बनी खुशियों की सवारी,बस में हुआ बच्ची का जन्म

Ad

कोटद्वार के पुलिंडा मार्ग के पास बस में ही एक महिला की डिलीवरी हो गई आपको बताते चलें धुमाकोट नैनीडांडा से आ रही बस में एक महिला को लेबर पेन होने लगे

जिसकी जानकारी बस कंडक्टर ने कोटद्वार के बेस अस्पताल में दी।आनन-फानन में 108 मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बच्ची का जन्म हो चुका था।

महिला के पति ने बताया कि धुमाकोट की डॉक्टर ने पहले अल्ट्रासाउंड लाने के लिए कहा था उसको मालूम होना चाहिए था।डॉक्टर की लापरवाही से कोई अनहोनी हो सकती थी।वही 108 पर मौजूद नर्स ने बताया कि बच्ची का जन्म बस में ही हो चुका था।बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।कोटद्वार के बेस अस्पताल में जच्चा बच्ची को लाया गया।इस वक्त दोनों डॉक्टरों की देख रेख में हैं।

More in Uncategorized

Trending News

उत्तराखंड

Online baccarat in Wyoming: A guide for 2025

उत्तराखंड