Connect with us

उत्तराखंड

पौड़ी में गुलदार का आतंक: बमठी गांव में घास काटने गई महिला पर दो गुलदारों का हमला, मौत से इलाके में कोहराम।

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी के बमठी गांव में गुरुवार सुबह गुलदार के हमले में 65 वर्षीय सीता देवी की मौत हो गई। वह घर के पास खेत में घास काटने गई थीं, तभी घात लगाए बैठे दो गुलदारों ने उन पर हमला कर दिया और जंगल की ओर घसीट ले गए।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से गुलदार की गतिविधियां थीं, लेकिन वन विभाग ने समय रहते कार्रवाई नहीं की।डीएफओ रजत सुमन के मुताबिक, टीम मौके पर पहुंच चुकी है, गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार को पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ट्रेंकुलाइज या शूट करने के आदेश भी दिए गए हैं।फिलहाल ग्रामीणों में आक्रोश है और वे जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News