Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे के भीतर सुलझाई बाइक चोरी की गुत्थी, नाबालिग पकड़ा गया

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। देवी मंदिर क्षेत्र से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक (RJ 13 SG 4526) को बरामद करते हुए एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है।22 अप्रैल को रंजन नेगी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान किशोर को बाइक के साथ पकड़ा गया, जिसने बताया कि वह शौक में बिना अनुमति बाइक ले गया था।पुलिस ने बाइक बरामद कर किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News