उत्तराखंड
पौड़ी पुलिस की साल की सबसे बड़ी कार्रवाई: 90 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
कोटद्वार-उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 89.81 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में लैंसडाउन पुलिस और सीआईयू टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध वाहनों को रोका।
तलाशी के दौरान वाहन संख्या UK 07 AP 3513 से 59.39 किलोग्राम और वाहन संख्या UP 16 PC 0036 से 30.42 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों वाहनों से कुल 89.81 किलोग्राम गांजा मिलने पर पुलिस ने मौके से दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया और वाहनों को सीज कर दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद गांजा मुरादाबाद निवासी महिपाल के कहने पर लाया जा रहा था। पुलिस इस मामले में पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
