Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार: भीषण गर्मी के बीच दो जगहों पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में भीषण गर्मी के चलते आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही। वही आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे कोटद्वार फायर स्टेशन को 112 इमरजेंसी सर्विस पर सूचना मिली कि लकड़ी पड़ाव में काफी समय से बन्द पड़ी टिन शेड दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर यूनिट ने डोर ब्रेकर से दुकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। वही दोपहर करीब 2 बजे बेलाडाट चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई,जिसकी सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके पर पहुंची है, जहां आग पर काबू पा लिया गया है। दोनों ही घटनाओं में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई गई है। वही कोटद्वार फायर सर्विस ऑफिसर मेंहताब अली ने आम जनता से अपील की है कि घर की छतों और आसपास कूड़ा करकट या ज्वलनशील पदार्थ इकट्ठा न होने दें।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News