Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

काँवड़ मेले को सकुशल सम्पन्न करवाना पौड़ी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, एसएसपी के आदेश के बाद काँवड़ मेले की तैयारियों में जुटी पौड़ी पुलिस

Ad

पौड़ी गढ़वाल-उत्तराखंड के ऋषिकेश में नीलकंठ महादेव का सावन मास में विशेष महत्व होता है।सावन में दूर दूर से श्रद्धालु काँवड़ लेकर आते हैं और भगवान शिव के दर्शन करते हैं।काँवड़ यात्रा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती होती है।इस चुनौती से निपटने के लिए एसएसपी लोकेश्वर सिंह के आदेशा पर यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था व यात्रा को सुगम बनाने के लिए पौड़ी पुलिस की तैयारियां कई दिन पहले से शुरु कर दी जाती हैं।

लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम ने लक्ष्मणझूला-नीलकंठ पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण भी किया।पैदल मार्ग के निरीक्षण के दौरान मार्गों की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा कूड़ा-करकट हटाने का कार्य संयुक्त रूप से किया गया….साथ ही कांवड़ मेले में लगने वाली अस्थायी दुकान लगाने वाले बाहरी व्यापारियों को समय से पुलिस वेरिफिकेशन कराने की सूचना दी गई है।

कांवड़ यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए चिन्हित स्थानों पर यात्रा साइन बोर्ड व चेतावनी फ्लेक्सी लगाए जा रहे हैं। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा किनारे खतरनाक घाटों को पूर्णतः प्रतिबंधित कर बैरियर लगाने के साथ ही इन गंगा घाटों पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News