Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार: कोटद्वार में शांति भंग करने वाले दो गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठा रही है। इसी अभियान के तहत आज कोटद्वार पुलिस टीम ने कलालघाटी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को आपसी विवाद और अनुचित व्यवहार करते हुए पाया, जिससे क्षेत्र में अशांति का माहौल बन रहा था।
पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ आवश्यक चालानी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नवल किशोर (36 वर्ष) निवासी पूर्वी झण्डीचौड़ और दीपक चन्द्र (31 वर्ष) निवासी पूर्वी झण्डीचौड़ के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग और शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News