उत्तराखंड
कोटद्वार:अर्थ सप्ताह में ‘प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया’ के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक
कोटद्वार में पृथ्वी दिवस जागरूकता सप्ताह के अवसर पर आज प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था के बच्चों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बच्चों ने बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जंगलों के कटान और घटते प्राकृतिक संसाधन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि ये सब संकेत हैं कि अब जागने का समय आ गया है। पृथ्वी दिवस हमें याद दिलाता है कि हम सिर्फ इस ग्रह के निवासी नहीं, बल्कि इसके रक्षक भी हैं। नगर के प्रमुख चौराहे झंडाचौक पर आज बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर शैलेंद्र सिंह रावत द्वारा कोटद्वार नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई और आम जनता से नगर के विकास और स्वच्छता से जुड़े कार्यों में सहभागिता की अपील की गईं। वही अग्निशमन कोटद्वार की टीम द्वारा फायर सीजन में आग लगने के प्रमुख कारणों को बताते हुए उनसे बचाव की जानकारी दी गई। इसके अलावा कोतवाली पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और ट्रैफिक पुलिस द्वारा नशे के दुष्परिणाम, साइबर सिक्योरिटी के साथ ही ट्रैफिक रूल्स के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष अमित सैमुअल ने बताया कि पृथ्वी दिवस जागरूकता सप्ताह हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी की रक्षा केवल सरकार की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए इस तरह की मुहिम में सभी को आगे आना चाहिए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
