Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

साइबर सेल का सराहनीय कार्य गलत खाते में ट्रांसफर हुई 19,50,000 की धनराशि करवाई वापस

Ad

कोटद्वार के शिब्बूनगर के रहने वाले दिव्यम बिष्ट ने 7 जुलाई को गलती से किसी अंजान खाते में अपनी 19,50,000 की धनराशि ट्रांसफर कर दी है।जो झारखंड के किसी व्यक्ति के खाते में चली गई।इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत ही साइबर सेल को प्रार्थना पत्र लिखकर सूचना दी।उन्होंने बताया कि अपने मित्र को रू0 19,50,000/- की धनराशि NEFT/ RTGS के माध्यम से ट्रांसफर किये गये थे जो गलतीवश किसी अन्य अज्ञात व्यक्ति के खाते में चले गये।


साइबर सेल ने शिकायती पत्र पर तुरंत ही कार्यवाही की।विभव सैनी के नेतृत्व में टीम ने कड़ी मेहनत कर आवेदक के खाते से कटी धनराशी का बैंक से पूरी जानकारी ली।बैंक ऑफ इण्डिया रांची झारखण्ड के खाते में जमा हुयी थी जो प्रतिपक्षी द्वारा बैंक ऑफ इण्डिया के खाते से HDFC रांची झारखण्ड में ट्रांन्सफर की गयी थी।उक्त दोनों बैंकों के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर उक्त धनराशि को होल्ड कराने व आवेदक के खाते में वापस कराने हेतु पत्राचार किया गया।HDFC रांची झारखण्ड बैंक द्वारा आवेदक उपरोक्त की रू0 19,50,000/- (उन्नीस लाख पचास हजार रुपये) की सम्पूर्ण धनराशी को आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।साइबर सेल की पूरी टीम बधाई की पात्र है।अब तक कि सबसे बड़ी धनराशि वापस करवाई गई है।

अपील:-
*किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
*किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
*अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
*अन्जान QR कोड स्कैन न करें

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News

उत्तराखंड

Online baccarat in Wyoming: A guide for 2025

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Roulette strategies USA high RTP