Connect with us

उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महिंद्रा और बजाज जैसी दिग्गज कंपनियों में नौकरी पाने का मिलेगा अवसर

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल में युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर तैयार किया गया है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 5 मई 2026 को श्रीनगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आईटीआई में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
रोजगार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर की कई प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें जेके टायर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज मोटर्स, रॉकमैन, शिवम ऑटोटेक और मुंजाल शोवा शामिल हैं। मेले के माध्यम से करीब 700 से 800 पदों पर भर्ती की जाएगी।
अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और बीएससी तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्र और सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित तिथि और समय पर मेले में पहुंच सकते हैं।
यह आयोजन स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News