कोटद्वार
जुवा पुल के पास नदी किनारे जाम छलकाना पड़ा भारी, हरियाणा के युवकों पर दुगड्डा पुलिस ने कसा शिकंजा।
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जनपद पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है, जो शांति व्यवस्था भंग करते हैं।
कोटद्वार के अंतर्गत चौकी दुगड्डा पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान जुआ पुल के पास नदी किनारे कुछ युवक शराब का सेवन कर हुड़दंग करते हुए पाए गए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित नदी क्षेत्र से बाहर निकाला और मौके पर ही उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
पुलिस ने सभी युवकों को कड़ी चेतावनी भी दी कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल न हों। साथ ही साफ किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए युवकों की पहचान सागर,यमन,करण,दीपक व नीरू सभी हरियाणा के रहने वाले हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
