Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

पौड़ी

धुमाकोट: ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम के जरिए बालिकाओं को मिला सफलता का मंत्र, करियर और स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

Ad

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, धुमाकोट में ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं करियर के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग की डॉ. मीनाक्षी ने बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए विभिन्न करियर विकल्पों पर प्रकाश डाला। वहीं पुलिस विभाग से हेमराज सिंह ने सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं आत्मविश्वास को मजबूत करने के उपाय बताए।
बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता तोमर ने छात्राओं को शिक्षा और करियर निर्माण के अवसरों से अवगत कराया, जबकि सुपरवाइजर अंबिका चौधरी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के अंतर्गत ‘मेरे सपनों की उड़ान’ विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग से सुनीता बलूनी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Continue Reading
You may also like...

More in पौड़ी

Trending News