Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

कौड़िया पर पनियाली गदेरे के तांडव से घर छोड़ने के हुए मजबूर,प्रशासन की अनदेखी जनता पर पड़ती भारी

Ad

कोटद्वार के कोड़िया में पनियाली गदेरा पुल से ऊपर बह रहा है।वहां रहने वालों अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसके घर में इतना पानी भर चुका है कि अगर वह घर के अंदर जाएगा तो पानी में डूब जाएगा ऐसी स्थिति पहली बार नहीं हुई है पनियाली गदेरा के किनारे रहने वाले चाहे कौड़िया पर हो या आमपड़ाव की तरफ पनियाली गदेरे का रौद्र रूप देख कर जान माल का खतरा सताने लगता है

उनके साथ ऐसी स्थिति बरसात के मौसम में अक्सर बन जाती है।बरसात के दिनों में रात भर जाग कर उस खौफनाक मंजर को देखते रहते हैं किसी अनहोनी की आशंका से वह लोग सारी रात जाकर बिताते हैं और अपने परिवार को इधर-उधर भेजना पड़ता है जिस तरह से शाम से बारिश हो रही है पनियाली गदेरा पूरी तरह उफान पर आ चुका है और अपने भयानक रूप से लोगों को डरा रहा है

वहां रहने वाले खौफ के साए में है प्रशासन हर बार बरसात में ऐसे लोगों के लिए कुछ करने की बजाय पल्ला झाड़ लेता है और उनकी पीड़ा को प्रशासन या जनप्रतिनिधि देखने तक नहीं जाते हैं।

More in Uncategorized

Trending News

उत्तराखंड

Online baccarat in Wyoming: A guide for 2025

उत्तराखंड