Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

निकाय चुनावों में निकाय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने से आम जनता के रोजमर्रा के कामों में हो रही परेशानियां

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार नगर निगम के आगामी चुनावों के मद्देनजर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगने से निगम के सामान्य कार्यों पर असर पड़ रहा है। चुनावी ड्यूटी के कारण निगम कर्मचारियों की उपस्थिति में कमी आई है, जिससे आम जनता को विभिन्न प्रशासनिक सेवाएं प्राप्त करने में समस्याएं आ रही हैं।

नगर निगम के कर्मचारियों से आम पब्लिक का रोजाना संपर्क होता है और उनकी ड्यूटी से निगम के नियमित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खासकर नागरिक सेवाएं, दस्तावेज़ों की जाँच, और अन्य प्रशासनिक कार्यों में देरी हो रही है। निगम कर्मचारियों की ड्यूटी चुनावी कार्यों में होने के कारण आम जनमानस के काम नहीं हो रहे हैं।

जनता अपनी समस्याओं को लेकर आ रही है लेकिन कर्मचारी नही होने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।निकाय चुनावों में निगम के कर्मचारी की ड्यूटी होने से कहीं न कहीं चुनाव को भी प्रभावित करते हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News