उत्तराखंड
उपभोक्ता सिलेंडर के लिए परेशान,अधिकारी कह रहे कोई कमी नहीं है सिलेंडरों की
कोटद्वार–कोटद्वार में घरेलू गैस सिलेंडर खत्म होने की अफवाह ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। अफवाह के बाद शहर की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह लोग सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

वी ओ–कोटद्वार में कई दिनों से ही गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया और मौखिक चर्चाओं के जरिए यह खबर फैल गई कि जल्द ही घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत होने वाली है। इसी अफवाह के चलते उपभोक्ता एहतियात के तौर पर गैस सिलेंडर लेने एजेंसियों पर पहुंचने लगे।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया और गैस एजेंसी संचालकों व जिला आपूर्ति अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई नियमित रूप से हो रही है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।
वही होटल व्यवसायियों का कहना है कि सिलेंडर न मिलने के कारण व्यवसाय पर फर्क पड़ने लगा है अगर यही स्थिति रही तो होटल बन्द होने की कगार पर आ जाएंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
