Connect with us

उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोटद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोटद्वार पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान नजीबाबाद रोड स्थित महाराजा बैडिंग प्वाइंट के पास आरोपी को पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगी बाबा विमल नाथ अघोरी पुत्र मदन सिंह बादल निवासी ग्राम मटियालना, चांदकोट, तहसील चौबट्टाखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कोटद्वार में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी गढ़वाल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News