Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

भीमताल में हुआ बड़ा हादसा, रोडवेज बस 1500 फीट गहरी खाई में गिरी !

Ad ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में आज बड़ा हादसा हुआ। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही एक रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर आमडाली के पास 1500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय बस में 25 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से कई लोग खाई में गिर गए और घायल हो गए। कुछ लोगों की मौत की भी खबरें आ रही हैं, हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रस्सी और कंधों पर रखकर खाई से बाहर निकाला गया। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भीमताल भेजा गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

इमरजेंसी सेवाओं के तहत 15 एंबुलेंस हल्द्वानी भेजी गई हैं। प्रशासन ने बताया कि खड़ी चढ़ाई होने के कारण घायलों को लाने में परेशानी हो रही है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन बड़े स्तर पर जारी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News