Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

मानवता की मिसाल: कोटद्वार में अकेले रह रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग का निधन, पौड़ी पुलिस ने दी सम्मानजनक विदाई।”

Ad

पौड़ी पुलिस ने एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। कोटद्वार के सिडकुल क्षेत्र में फैक्ट्री तिराहे के पास झोपड़ी में अकेले रह रहे करीब 85 वर्षीय बुजुर्ग साधुराम का बीमारी के चलते निधन हो गया। दुखद बात यह रही कि उनके पास कोई परिजन मौजूद नहीं था।
सूचना मिलते ही चौकी कलालघाटी पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात की जिम्मेदारी संभाली। पुलिस कर्मियों ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई।
परिजनों के अभाव में पुलिस टीम ने “बेटे का फर्ज” निभाते हुए धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार बुजुर्ग को सम्मानजनक विदाई दी। यह घटना पुलिस के उस मानवीय चेहरे को सामने लाती है, जो जरूरतमंदों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहता है।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News