कोटद्वार
स्कूल से निकले और रास्ता भटके दो बच्चे, कोतवाली में गुमशुदगी लिखवा रहे परिजनों को पुलिस ने दी बड़ी खुशखबरी
कोटद्वार क्षेत्र में रात के समय अकेले घूम रहे दो नाबालिग बच्चों को पौड़ी पुलिस ने समय रहते रेस्क्यू कर सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार, दुगड्डा चौकी को एक स्थानीय व्यक्ति ने सूचना दी कि दुगड्डा-कोटद्वार मार्ग पर पांचवी मील के पास दो छोटे बच्चे अकेले घूम रहे हैं और भटके हुए प्रतीत हो रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक किशन दत्त शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को सुरक्षित चौकी ले आए।
पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे स्कूल से लंच टाइम में ही निकल गए थे और घर पर डांट के डर से कुल्हाड़ स्थित अपनी ताई के घर पैदल जा रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों के परिजनों से संपर्क किया। इस दौरान पता चला कि परिजन कोतवाली कोटद्वार में बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे हुए थे।
पुलिस टीम ने बच्चों को सुरक्षित रखकर उन्हें भोजन भी कराया और कुछ ही समय में पहुंचे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
