Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

कोटद्वार विकास की ओर: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने शिवराजपुर में किया नव-निर्मित सड़क का लोकार्पण

Ad

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड संख्या 32, शिवराजपुर में नव-निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का विधिवत लोकार्पण किया।सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी।
ऋतु खण्डूडी ने कहा कि कुछ माह पूर्व इस क्षेत्र के दौरे पर आई थीं,तब सड़क की स्थिति अत्यंत खराब थी। बरसात के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह कीचड़ और पानी से भर जाता था, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाजी लोगों, महिलाओं और विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए यह मार्ग किसी चुनौती से कम नहीं था।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा समस्या को उनके संज्ञान में लाने के बाद इसे प्राथमिकता के आधार पर लिया गया। संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप इस सड़क का निर्माण कार्य शीघ्रता से स्वीकृत कर पूर्ण कराया गया।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 700 मीटर लंबी यह इंटरलॉकिंग सड़क, जो मोटाढांग मुख्य मार्ग से मनोज पांथरी के घर तक बनाई गई है,
उन्होंने आगे कहा कि कोटद्वार विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनका मुख्य लक्ष्य है।सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, जल निकासी और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News