Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

कूड़े के ढेर से ‘वेस्ट टू वंडर’ का सफर: श्रीनगर में जहां थी बदबू और गंदगी, वहां अब महक रहा ‘रजत जयंती पार्क’

Ad

श्रीनगर में नर्सरी रोड स्थित पुराने रैन बसेरे के पास, जहां कभी कूड़े के ढेर और बदबू के कारण लोग जाने से कतराते थे, अब उसी स्थान पर एक सुंदर ‘रजत जयंती पार्क’ विकसित किया गया है।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के बाद नगर निगम श्रीनगर ने विशेष अभियान चलाकर वर्षों से जमा लगभग 18 हजार टन कूड़ा हटाया और उसे गिरीगांव स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में शिफ्ट किया। इसके बाद ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पर इस स्थल का सुनियोजित विकास किया गया।
आज यह पार्क शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां बच्चों के लिए झूले, टहलने के लिए पाथवे, बैठने की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
जहां पहले इस जगह से लोग दूर रहते थे, वहीं अब सुबह-शाम यहां अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। स्थानीय लोग यहां टहलते हैं, बच्चे खेलते हैं और परिवार सुकून के पल बिताते नजर आते हैं।
प्रशासन का यह प्रयास न केवल क्षेत्र की सूरत बदलने में सफल रहा है, बल्कि स्वच्छता और ‘वेस्ट टू वंडर’ की सोच को भी मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News