कोटद्वार
कोटद्वार: महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने कसी कमर; उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल ने की समन्वय गोष्ठी
कोटद्वार में महिला एवं बाल सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोतवाली कोटद्वार में एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल ने की, जिसमें पुलिस विभाग के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
गोष्ठी के दौरान मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट के तहत मामलों की प्रभावी जांच, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन अपराधों की रोकथाम के लिए त्वरित सूचना साझा करने और संयुक्त रूप से कार्रवाई करने की रणनीति पर भी विचार किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में सभी विभाग मिलकर तेजी, संवेदनशीलता और सख्ती के साथ कार्रवाई करें, ताकि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
