Connect with us

उत्तराखंड

खोह नदी में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने खोह नदी क्षेत्र से अवैध खनन सामग्री ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है।22 जुलाई को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर जांच की। वाहन स्वामी से खनन संबंधी रवाना और वाहन के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन सामग्री सहित सीज कर दिया।मामले की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। सीज किए गए ट्रैक्टर का नंबर UK15CA 0621 है। वाहन स्वामी की पहचान तोताराम पुत्र स्वर्गीय रामचरण, निवासी ग्राम गाड़ीघाट, कोटद्वार के रूप में हुई है।पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News