Connect with us

उत्तराखंड

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह का उत्साहपूर्ण समापन

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार के जानकीनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह का समापन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरेला पर्व के महत्व को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।समापन अवसर पर विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस इकाई द्वारा जानकीनगर और बालासौड़ क्षेत्र में जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।इसके बाद विद्यालय में निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही विद्यार्थियों ने हरेला पर्व की महत्ता पर आधारित गीत, कविता और नाटिका की शानदार प्रस्तुतियां भी दीं।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आगामी मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News