पौड़ी
नाबालिका के साथ होटल में दुष्कर्म के मामले में पौड़ी पुलिस ने चमोली के लंगासू से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को कोतवाली कोटद्वार में एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 31 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने तत्काल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और पतारसी-सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जनपद चमोली के लंगासू क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।जांच और पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी बालिका को कोटद्वार के एक होटल में ले गए, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मेडिकल परीक्षण और साक्ष्यों के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
