Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

पौड़ी पुलिस ने पति की हत्या कर शव फेंकने वाली दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी को बिजनौर से किया गिरफ्तार

Ad

कोटद्वार में मिले शव के पीछे निकला खौफनाक षड्यंत्र, संपत्ति विवाद और प्रेम-प्रसंग में हुई थी निर्मम हत्या।

कोटद्वार-दुगड्डा चौकी कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास करवाये गये जिसके पश्चात शव की शिनाख्त उसके परिजनों के द्वारा रविन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामस्वरुप, निवासी -रजोकरी वसन्त कुन्ज साउथ नई दिल्ली के रुप मे की गई थी।

रविन्द्र कुमार का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने पर मृतक के भाई राजेश कुमार के द्वारा 17.06.2025 को कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा उल्लेखित किया गया कि मेरा भाई रविन्द्र कुमार वर्ष- 2007 मे अपने घर बसन्त कुन्ज साउथ नई दिल्ली से अपनी पत्नी आशा देवी से मनमुटाव के बाद हरिद्वार आकर रहने लगा।रीना सिन्धू नाम की एक लडकी आयी तथा वर्ष 2010-11 में रीना सिन्धु से मेरे भाई ने विवाह कर लिया था।लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों में लड़ाई होने लगी।मनमुटाव के चलते रीना सिन्धू नें अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हमारे भाई रविन्द्र कुमार की हत्या कर उसकी लाश को दुगड्डा कोटद्वार क्षेत्र के सडक किनारे जंगल में फेंक दी।
5.6.2025 को एक संदिग्ध कार SUV 500 कोटद्वार के आस-पास आती व कुछ समय पश्चात वापस जाती दिखायी दी साथ ही घटना से सम्बन्धित अन्य ठोस साक्ष्यों का संकलन किया गया व फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्यों का भी संकलन किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर रीना सिन्धू व उसके साथी पारितोष द्वारा ही रविन्द्र कुमार की हत्या करना पुख्ता पाया गया। पुलिस टीम कुशल पतारसी सुरागरसी व अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त दोनों अभियुक्तगणों को रीना सिन्धू व पारितोष कुमार को नगीना, जिला बिजनौर से गिरफ्तार किया गया। है। रीना सिन्धू व पारितोष कुमार से पूछताछ की गई तो दोनों

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में रीना सिन्धू ने बताया कि मुरादाबाद में मेरे और रविन्द्र कुमार के नाम पर एक बड़ा मकान है जिसे रविन्द्र कुमार बेचना चाहता था क्योंकि रविन्द्र कुमार के उपर काफी कर्जा हो गया था व कोर्ट के एक आदेश में उन्हें कई लाख रुपये का जुर्माना भी भरना था लेकिन मैं मकान नही बेचना चाहती थी इसी बात को लेकर हम लोगों में आपस में झगडा होता रहता। इसी बीच परितोष कुमार नि0- नगीना, बिजनौर फिजियोथेरेपी कराने मेरे सेन्टर में आया करता था जिससे मुझे प्यार हो गया और हम दोनों के शारीरिक सम्बन्ध भी बन गये। मैने रविन्द्र कुमार को मारने का प्लान बनाया व परितोष से कहा कि हम रविन्द्र कुमार को जान से मार देते है फिर मैं भी चैन से रहूंगी मैं अपना मकान बेच कर तुम्हे 10 लाख रुपये दे दूंगी। दिनांक 31.05.2025 को मैने फोन से अपने पति रविन्द्र कुमार को नगीना परितोष के घर पर बुलाया और शराब पिलाकर पारितोष ने फावड़े से रविन्द्र की छाती व गले पर वार करके हत्या कर दी। फिर दोनों के द्वारा मृतक के शव को अपनी गाड़ी SUV 500 में डाल कर शव को पहले रामनगर की तरफ ले गए वहां मौका नहीं लगा उसके बाद शव को कोटद्वार की तरफ लाए सुबह होने पर डेडबॉडी को दुगड्डा के पास सड़क से नीचे फेंक दिया और भाग गए फिर अगले दिन गाड़ी को नोएडा चौराहे के पास खड़ी करके आ गया।

मृतक का नाम पता
रविन्द्र कुमार पुत्र स्व0 श्री रामस्वरुप, निवासी- रजोकरी, वसन्त कुन्ज, साउथ- नई दिल्ली।

नाम पता अभियुक्तगण

  1. रीना सिन्धू (उम्र- 34 वर्ष) पत्नी स्व0 रविन्द्र, निवासी -म0नं0 सी-51 रामगंगा बिहार, थाना सिविल लाईन्स मुरादाबाद, उ0प्र0 ।
  2. पारितोष कुमार (उम्र-33 वर्ष) पुत्र देवेन्द्र कुमार, निवासी- ग्राम सराय पुरैनी, थाना- नगीना, जिला बिजनौर उ0प्र0।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0-161/2025 धारा-103(1),238 बीएनएस बनाम रीना सिन्धू।

More in उत्तराखंड

Trending News

उत्तराखंड

Online baccarat in Wyoming: A guide for 2025

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Roulette with Exclusive Bonuses USA Popular