Connect with us

उत्तराखंड

5 में से तीन कटी मिली बोरियों में दो सही सलामत…..

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार: कोटद्वार में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में पुलिस को सफलता मिली। पिछले दो माह में कई वाहन चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिन्हें देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने थाना प्रभारी कोटद्वार को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल चौहान के सुपरविजन में 3 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने लगभग 250 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इस कामयाबी से 3 अभियुक्त वंश,मुकुल और सौरभ को एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ बीईएल रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने पिछले दो माह में कोटद्वार के विभिन्न इलाकों से चार अन्य मोटरसाइकिलें भी चोरी की थीं।जिनमे 4 कोटद्वार की ओर एक बाईक देहरादून से चोरी की गई थी।

अभियुक्तों की निशानदेही पर अजय नामक मिस्त्री की दुकान से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। अजय जो मोटर मैकेनिक का काम करता है चोरी की गाड़ियों को टुकड़ों में काटकर बेचता था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों और अजय को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

More in उत्तराखंड