Connect with us

उत्तराखंड

लकड़ी चुगने गए बुजुर्ग पर हाथी ने किया हमला,बुजुर्ग की मौत

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में आज जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया, इस दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां मृत अवस्था में मिले शव को वन विभाग द्वारा अग्रिम कार्यवाही के लिए बस हॉस्पिटल लाया गया।

इस मामले में कोटद्वार इंस्पेक्टर प्रदीप नेगी ने बताया कि शिवपुर के निकट रिजर्व फॉरेस्ट के सुखरो नंबर 2 में सड़क से करीब ढाई किलोमीटर अंदर जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसका नाम बृजमोहन सिंह बताया गया और उम्र करीब 70 है जो शिवपुर के निवासी थे और आज रविवार को अपने साथी हेमेंद्र सिंह कंडारी के साथ लकड़ी चुगने और गाय चराने गए थे, जिसे करीब दोपहर 12 बजे हाथी ने पटक कर मार डाला। जिसके बाद फोरेस्ट टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर बेस हॉस्पिटल लाया गया।

More in उत्तराखंड