कोटद्वार
ऑपरेशन प्रहार: कोटद्वार में शराब तस्कर पर बड़ा एक्शन, 6 महीने के लिए किया गया जिला बदर
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी अभियान के अंतर्गत कोटद्वार पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त एक आदतन अपराधी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे 6 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा शिवराजपुर निवासी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके आपराधिक इतिहास और शराब तस्करी में लगातार संलिप्तता के आधार पर गुंडा अधिनियम के अंतर्गत विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी, जनपद पौड़ी गढ़वाल को भेजी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा रिपोर्ट का परीक्षण किया गया, जिसके बाद आरोपी को 6 माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से जिला बदर के आदेश जारी किए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज को आरोपी को जनपद की सीमा से बाहर भेज दिया..साथ ही उसे सख्त चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि के दौरान यदि वह पुनः जनपद में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
