कोटद्वार
ऑपरेशन प्रहार: कोटद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, घर में घुसकर मारपीट करने वाले 4 फरार वारंटी गिरफ्तार
जनपद पौड़ी में अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” लगातार प्रभावी साबित हो रहा है।कोटद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।ये सभी आरोपी एक पुराने मामले में वांछित थे,जिसमें घर में घुसकर मारपीट,गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सभी थाना प्रभारियों को गैर-जमानती वारंट वाले मामलों में सख्ती बरतने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश हैं।
पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में दबिश दी जा रही थी और स्थानीय स्तर पर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया। यह मामला वर्ष 2023 में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
*रूबीना,मोहम्मद हाशिम,कासिम व मोहम्मद नाजिम* सभी आरोपी कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव क्षेत्र के निवासी हैं और घटना के बाद से लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
