Connect with us

उत्तराखंड

बाजार में भटकती मिली नाबालिग बच्ची को कोटद्वार पुलिस ने सकुशल माता-पिता को सौंपा, परिजनों ने जताया आभार

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार कोतवाली की तत्परता से एक नाबालिग बालिका सकुशल अपने परिजनों तक पहुंच गई। बाजार क्षेत्र में देर रात अकेले घूमती मिली बालिका को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा चौकी बाजार पुलिस के सुपुर्द किया गया था।
पूछताछ के दौरान बालिका अपने परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और बाल कल्याण समिति को सूचना दी। बालिका की सुरक्षा को देखते हुए उसे राजकीय बालिका एवं महिला पुनर्वास केंद्र, सिम्बलचौड़ में सुरक्षित रखा गया।
अगले दिन पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर बालिका के परिजनों का पता लगाया। परिजनों ने बताया कि भाई की डांट-फटकार से नाराज होकर वह बिना बताए घर से निकल गई थी। परिवार भी उसकी तलाश में जुटा हुआ था।
आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने बालिका को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News