कोटद्वार
शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने ली 4 दुकानें चपेट में,दमकल के संसाधन जवाब दे गए,आग बुझाने का प्रयास जारी
कोटद्वार क्षेत्र में एक बंद पड़ी लकड़ी की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान बंद होने के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके चलते आग भड़क उठी। लकड़ी का सामान अधिक मात्रा में होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और आसपास की अन्य 6 दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं।
आसपास के लोगों ने धुआं और आग की लपटें देख तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान आग बुझाने में लगी तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया, जिसके बाद अतिरिक्त पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है।इस घटना में कई दुकानों का सामान जलकर नष्ट हो गया है।हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकानें बंद होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।पानी खत्म हो जाने से फायर वालो के हाथ पांव फूल गए हैं
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
