Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल कॉलेज में गूँजे डॉ. अम्बेडकर के विचार, विधानसभा अध्यक्ष ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

Ad

कोटद्वार के डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन पीजी कॉलेज में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन एवं विचारों की प्रासंगिकता पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और डॉ. अम्बेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान ऋतु खण्डूडी भूषण ने महाविद्यालय परिवार को इस महत्वपूर्ण विषय पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने के लिए उनके विचारों को अपनाना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए और डॉ. अम्बेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News