कोटद्वार
श्याम बाबा की निशान यात्रा में झूमे श्रद्धालु,फूलों से सजा रथ रहा आकर्षण का केंद्र
कोटद्वार में श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई।टाटा से शुरू होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए एक निजी वेडिंग पॉइंट पहुंची।
निशान यात्रा में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए।श्रद्धालुओं ने हाथों में रंग-बिरंगे श्याम बाबा के ध्वज लेकर भक्ति भाव के साथ यात्रा में सहभागिता की।ढोल-नगाड़ों और भजनों की गूंज से पूरा कोटद्वार गूंज उठा।युवा और बुजुर्ग सभी श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ झूमते नजर आए। निशान यात्रा में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगारित रथ आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
