कोटद्वार
नगर निगम बोर्ड का बड़ा फैसला, महापुरुषों और वीर शहीदों के नाम पर होंगे शहर के प्रमुख मार्ग और चौराहे
कोटद्वार के प्रमुख मार्गों और चौराहों के नामकरण को लेकर नगर निगम बोर्ड ने एक बड़ा निर्णय लिया है। स्थानीय जनभावनाओं और सामाजिक संस्थाओं के प्रस्ताव पर अब शहर की सड़कों को महापुरुषों और उत्तराखंड के वीर शहीदों के नाम पर रखे जा रहे हैं।कोटद्वार नगर निगम बोर्ड की बैठक में महापौर और सदन की सर्वसम्मति से दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।हेरिटेज स्कूल से लेकर गिवाई स्रोत तक के मार्ग को “महाराजा अग्रसेन मार्ग” के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही, दुर्गापुरी चौराहे का नाम उत्तराखंड के वीर शहीद मुकेश बिष्ट के नाम पर रखा गया है।पार्षद कविता मित्तल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन के नाम पर मार्ग का प्रस्ताव अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों द्वारा रखा गया था। पहले झंडा चौक या स्टेशन रोड को लेकर चर्चा हुई थी,लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के द्वारा पहले ही किसी ओर के नाम पर होने की बात कहीं गई।आपसी सहमति से बाद में हेरिटेज स्कूल वाले मार्ग को अंतिम रूप दिया गया।पार्षद कविता मित्तल ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में नजीबाबाद रोड और देवी रोड जैसे अन्य मुख्य मार्गों का नामकरण भी उत्तराखंड के अन्य शहीदों के नाम पर करने की योजना है, ताकि आने वाली पीढ़ी उनके बलिदान से प्रेरणा ले सके।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
