Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

क्यों बना मालिनी मार्केट अखाड़ा,देखिए वीडियो

Ad

कोटद्वार। कोटद्वार की सबसे बड़ी मार्केट मालिनी मार्केट मानी जाती है यहां मार्केट में हर प्रकार की दुकानें हैं। आज शाम किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की वीडियो वायरल हो गई।
जानकारी के अनुसार कल सुबह देवीरोड निवासी विनोद कुमार से नजीबाबाद रोड निवासी राजेंद्र भाटिया और उनकी पत्नी रोमा भाटिया का पैसे की लेन देन को लेकर विवाद हो गया था।

यह मामला कुछ देर बाद कोटद्वार कोतवाली की बाजार चौकी में जाकर शांत हो गया था, लेकिन आज शाम हुए दोनों पक्षों के विवाद में नजीबाबाद रोड निवासी राजेंद्र भाटिया और उनकी पत्नी रोमा भाटिया ने देवी रोड निवासी विनोद के साथ जमकर मारपीट की। इससे पूर्व भी यह पति पत्नी इस मार्केट में किसी अन्य के साथ पैसों की लेनदेन को लेकर मारपीट कर चुके हैं। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News

उत्तराखंड

Online baccarat in Wyoming: A guide for 2025

उत्तराखंड